उदयपुर में गणपति बप्पा का करोड़ों के नोटों से श्रृंगार, दो पंडालों में 6.36 करोड़ की पोशाक

फतेहनगर के दादा का दरबार में गणपति बप्पा को 500, 200 और 100 रुपए के नोटों से तैयार विशेष आंगी धारण कराई गई।

 | 
Ganesh Idol Decoration Udaipur

 

Udaipur Times News, Religious News, Festivals of Udaipur, उदयपुर 24 सितंबर 2026 । गणेशोत्सव के दौरान बुधवार को उदयपुर जिले के दो प्रमुख गणेश पंडालों में गणपति बप्पा का करोड़ों रुपए के नोटों से भव्य श्रृंगार किया गया। फतेहनगर के 'दादा का दरबार' में गणेशजी को करीब 3.85 करोड़ रुपए के नोटों के साथ एक किलो सोने और 41 किलो चांदी के आभूषणों से सजाया गया। Indian Festivals 

वहीं, उदयपुर शहर के धानमंडी स्थित 'मन्नत वाले राजा' को 2.51 करोड़ रुपए के नोटों की विशेष पोशाक पहनाई गई। दोनों पंडालों में देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। फतेहनगर के दादा का दरबार में गणपति बप्पा को 500, 200 और 100 रुपए के नोटों से तैयार विशेष आंगी धारण कराई गई।

इसके साथ ही करीब एक किलो सोने और 41 किलो चांदी के आभूषणों से गणेशजी का श्रृंगार किया गया। नोटों से माला, स्वास्तिक और ॐ की आकृतियां बनाई गईं। गणेश प्रतिमा के साथ पूरे दरबार को चारों ओर से नोटों से सजाया गया। वहीं, उदयपुर शहर के धानमंडी स्थित मन्नत वाले राजा का भी आकर्षक श्रृंगार किया गया। यहां गणपति बप्पा को 2.51 करोड़ रुपए के नोटों से तैयार विशेष पोशाक पहनाई गई। Ganesh Chaturthi Celebration 

इसमें 50, 100, 200 और 500 रुपए के नोटों का इस्तेमाल किया गया। न्यू मेवाड़ मित्र मंडल के सदस्यों के आपसी सहयोग से हर साल यह विशेष पोशाक तैयार कराई जाती है।

पिछले साल गणपति बप्पा को 1.55 करोड़ रुपए के नोटों की पोशाक पहनाई गई थी, जबकि इस बार इसकी राशि बढ़ाकर 2.51 करोड़ रुपए कर दी गई। रात 9:30 बजे मन्नत वाले राजा की महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान सूरजपोल से पंडाल तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। गणपति बप्पा के भव्य श्रृंगार के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। Udaipur News 

दोनों पंडालों में कुल 6.36 करोड़ रुपए के नोटों से किए गए श्रृंगार के साथ सोने-चांदी के आभूषण भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News