गीला कचरा सूखा कचरा अलग-अलग एकृतित करने हेतु शुरू किया जन जागरण अभियान


गीला कचरा सूखा कचरा अलग-अलग एकृतित करने हेतु शुरू किया जन जागरण अभियान

स्वास्थ्य अधिकारी, निरीक्षक, सेक्टर ऑफिसर, जमादार सहित सफाई कर्मियों ने की समझाइश

 
garbage collection campaign

उदयपुर 8 मार्च 2024 । नगर निगम द्वारा घरों में गीला कचरा एवं सूखा कचरा अलग-अलग संग्रहण कर केवल कचरा संग्रहण वाहनों में निस्तारित करने को लेकर शुक्रवार से जन जागरण अभियान की शुरुआत कर शहर वासियों से सहयोग की अपील की गई।

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 को लेकर नगर निगम ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सर्वेक्षण में सभी कार्यों में अलग-अलग मापदंडों को जांच कर नंबर तय किया जाता है। इसी में सबसे महत्वपूर्ण कार्य गीला कचरा एवं सूखा कचरा पृथक्करण के साथ निस्तारण का रहता है। अतः निगम इस कार्य को जनता के बीच जागृति पैदा कर संपन्न करवाने के उद्देश्य से शुक्रवार से गीला कचरा, सूखा कचरा अपने घरों में अलग-अलग संग्रहित कर उसे केवल कचरा संग्रहण वाहनों में ही डालने को लेकर जन जागरण अभियान की शुरुआत की गई। 

अभियान के पहले दिन स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र श्रीमाली, सुभाष चंद्र शर्मा सभी 10 सेक्टर ऑफिसर, जमादार एवं शहर में कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों ने अपने-अपने स्तर पर शहर वासियों से समझाइश करते हुए निगम के इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है। 

उन्होंने कचरा संग्रहण वाहनों में घर से कचरा लेकर आने वाले सदस्यों को गीला और सुखा कचरा अलग-अलग इक्ट्ठा कर लाने की अपील की है। उन्होंने निगम द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण अभियान से भी अवगत कराया जिससे शहर वासी इस अभियान के उद्देश्य एवं महत्व को समझते हुए निगम का और अच्छी तरह से सहयोग कर सकें।

आयुक्त ने किया मौका निरीक्षण

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने निगम द्वारा शुरू किए जन जागरण अभियान में संपन्न होने वाले कार्यों को लेकर का मौका निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त शहर में चल रहे धार्मिक आयोजनों के आयोजनों से भी मिले। आयुक्त ने आयोजन के दौरान होने वाले कचरे को एक कचरा पात्र में एकत्रित करने की अपील की। आयुक्त ने कहा कि शहर में कोई भी समाज, संस्था कार्यक्रम का आयोजन कर सकती है लेकिन इस दौरान होने वाला कचरा सड़क पर नहीं गिरे। कचरा उसी समय कचरा पात्र में एकत्रित करें। इस प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित करना भी सभी शहर वासियों की जिम्मेदारी है।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal