कचरा संग्रहण अभियान-पार्षदो अधिकारियों ने शहर वासियों को किया जागरूक


कचरा संग्रहण अभियान-पार्षदो अधिकारियों ने शहर वासियों को किया जागरूक

कचरा संग्रहण वाहनों में ही कचरा निस्तारण की दिलाई शपथ

 
garbage collection campaign

उदयपुर। नगर निगम द्वारा शहर वासियों के घरों में गीला कचरा एवं सूखा कचरा अलग-अलग एकत्रित कर केवल कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों में ही डालने को लेकर जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है, इसमें बुधवार को शहर के सभी वार्ड पार्षद ने भी अपना योगदान देते हुए वार्ड क्षेत्र में अभियान में सहयोग हेतु अपील कर अपने घर का कचरा केवल कचरा संग्रहित करने वाले वाहनों में ही डालने को लेकर शपथ दिलाई।

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण अभियान में बुधवार को सभी वार्ड पार्षद ने अपने वार्ड क्षेत्र में घूम कर वार्ड वासियों को गीला कचरा एवं सूखा कचरा अलग-अलग कर कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों में ही डालने की अपील की। वार्ड पार्षद नगर निगम अधिकारियों एवं जमादारों के साथ मिलकर जन जागरण अभियान में सहयोग दे रहे हैं। 

वार्ड पार्षदो ने निगम अधिकारियों से जानकारी भी मांगी की कोन वार्ड वासी अपने घर का कचरा निगम के कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों में निस्तारण नहीं करते हैं उनसे वो स्वयं मिलकर समझाइश करेंगे और कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों में ही कचरा निस्तारण की शपथ दिलाएंगे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal