दिवाली से पहले मंहगाई की मार, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 266 रुपए बढ़ी

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 150 रुपए तक हो सकता इज़ाफा

 | 
Domestic gas cylinder rates rise by 48 rupees

नवंबर महीने के पहले दिन ही पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस के दाम बढ़े

बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ रखी है। और दिवाली से पहले लोगों पर एक बार फिर मंहगाई का तगड़ा झटका लगा है। नवंबर महीने के पहले दिन ही पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस के दाम बढ़ा दिए है। और एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 266 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। जयपुर में इस बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलोग्राम) 1748.50 रुपए से बढ़कर 2015 पर पहुंच गया है।

यह पहली बार हुआ है, जब कमर्शियल उपयोग का सिलेंडर 2 हजार रुपए के पार गया है। राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के जनरल सैक्रेटरी कार्तिकेय गौड़ की माने तो दीपावली बाद 6 नंवबर तक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी इजाफा हो सकता है। यह इजाफा 150 रुपए तक हो सकता है, जिसे दो चरणों में बढ़ाया जा सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News