मानसून पूर्व मानसी वाकल बांध का गेट परीक्षण के लिए खोले

परीक्षण के लिए खोले था 3 से 5 मिनट तक 3 गेट, 
 
 | 
मानसून पूर्व मानसी वाकल बांध का गेट परीक्षण के लिए खोले
मानसी वाकल बांध से बहा लाखाें लीटर पानी
 

उदयपुर। कल शुक्रवार को मानसी वाकल बाँध के तीन गेट मानसून पूर्व जांच के लिए तीन गेट खोले गए। मानूसन से पहले रखरखाव के तहत जलदाय विभाग ने मानसी वाकल बांध के गेट 5 मिनट के लिए खोले। बाँध के तीन गेट खुलते ही लाखाें लीटर पानी नदी की ओर बह चला। 

प्रशिक्षु आईएएस स्नेहल दहिगुड़े और अधिशासी अभियंता ललित जोशी की निगरानी में तय किया गया कि बारिश के समय गेट खोलने और बंद करने में कोई परेशानी तो नहीं आएगी।

दहिगुड़े ने एईएन सुबोध शर्मा, जेईएन महेश पालीवाल ने बांध की तकनीकी जानकारी ली। असिस्टेंट जनरल मैनेजर सुमित माथुर, नायब तहसीलदार सुरेश मेहता, पटवारी रोशन लाल जैन भी मौजूद थे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News