फिर खुले सिटी पैलेस उदयपुर के गेट

धूणी दर्शन की बात हुए विवाद के बाद सिटी पैलेस के गेट को बंद कर दिया गया था
 | 
City Palace Udaipur

उदयपुर 28 नवंबर 2024।  तीन दिनों के इंतजार के बाद आज गुरुवार को आखिरकार सिटी पैलेस के गेट आमजन के लिए खोल दिए गए। 

गुरुवार शाम करीब 6 बजे मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ पैलेस बड़ी पोल जगदीश चौक वाले गेट पर आए और उन्होंने पैलेस के गेट खोलते हुए राज्य सरकार और उदयपुर प्रशासन का धन्यवाद किया। सभी उदयपुर वासियों को पुनः गेट खोले जाने और पर्यटकों के एक बार फिर से पैलेस में एंट्री शुरू करने की बात कही।  

गौरतलब है की तीन दिन पूर्व मेवाड़ राजघराने के सदस्य महाराणा महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन से उनके पुत्र विश्वराज सिंह मेवाड़ के राज तिलक के बाद धूणी दर्शन की बात हुए विवाद के बाद सिटी पैलेस के गेट को बंद कर दिया गया था। जिसे गुरुवार को फिर से खोल दिया गया है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News