उदयपुर के गौरव सिंघवी को भारत-डेनमार्क सहयोग परियोजना में योगदान के लिए सम्मान

 | 
Gaurav Singhvi Honoured

 

Udaipur Times, Udaipur News: भारत-डेनमार्क सहयोग के अंतर्गत उदयपुर के इंटीरियर आर्किटेक्चर डिजाइनर एवं हेरिटेज विशेषज्ञ गौरव सिंघवी को सम्मानित किया गया।

जिले में प्रस्तावित गुमानिया वाला नाला ब्लू-ग्रीन रिजुवेनेशन परियोजना में हेरिटेज कंजर्वेशन एवं आर्किटेक्चरल डिजाइन के क्षेत्र में योगदान के लिए जिले के इंटीरियर आर्किटेक्चर डिजाइनर एवं हेरिटेज विशेषज्ञ गौरव सिंघवी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उदयपुर नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना द्वारा डेनमार्क की आरहूस म्युनिसिपैलिटी की प्रतिनिधि क्रिस्टीना मार्डी की उपस्थिति में प्रदान किया गया। परियोजना में सिंघवी ने उदयपुर की स्थानीय स्थापत्य एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रकृति-आधारित समाधान, ब्लू-ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर और टिकाऊ शहरी विकास के साथ जोड़ने की दिशा में अपने सुझाव एवं डिजाइन विशेषज्ञता प्रदान की।

सिंघवी पिछले 27 वर्षों से इंटीरियर आर्किटेक्चर, हेरिटेज संरक्षण, एडैप्टिव रीयूज एवं वास्तु आधारित स्पेस डिजाइन के क्षेत्र में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि हमारी विरासत को केवल संरक्षित करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे भविष्य के शहरों की आवश्यकताओं के साथ सार्थक रूप से जोड़ना भी जरूरी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News