गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मदर्स डे कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन
मदर्स डे विशेष कार्यक्रम 9 मई को शाम 4 बजे गीतांजलि ऑडिटोरियम, उदयपुर में आयोजित किया जाएगा
उदयपुर 5 मई 2026। आगामी मदर्स डे के उपलक्ष्य में गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम के लिए पोस्टर विमोचन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों एवं शहर के प्रतिष्ठित प्रमुख व्यक्तित्वों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम को समर्थन दिया और उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा मदर्स डे के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह दिन माताओं के निस्वार्थ प्रेम, त्याग, समर्पण और उनके अमूल्य योगदान को सम्मान देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। गीतांजलि हॉस्पिटल सदैव ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में मातृत्व के महत्व को उजागर करते हुए भावनात्मक जुड़ाव और सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है, जिससे हर माँ के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना और अधिक सशक्त हो सके।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से तारिका भानुप्रताप, सुनीता सिंहवी, हर्षा कुमावत, सुषमा कुमावत, रश्मि पगारिया, विजय लक्ष्मी गलुंडिया, शरद लोढ़ा, मुकेश माधवानी, डॉ. बलदीप शर्मा, अर्चना,अनिमा गोस्वामी, नेहा पालीवाल, कमलेश कोठारी, सूर्य प्रकाश सुहालका तथा इंफ्लुएंसर रमा विशेष रूप से उपस्थित रहे। गीतांजलि हॉस्पिटल की ओर से हेड मार्केटिंग , कल्पेश चंद राजबार की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर उनके साथ उनकी प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग टीम ने भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के दौरान कल्पेश चंद राजबार ने घोषणा की कि पोस्टर लॉन्च के समय उपस्थित सभी एसोसिएशनों को गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य विभिन्न संगठनों को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपनी पहुंच को और अधिक विस्तारित कर सकें तथा गतिविधि का संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे और उसे बड़े स्तर पर फैलाया जा सके।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि गीतांजलि हॉस्पिटल की दक्षिणी राजस्थान एवं जयपुर में स्थापित मजबूत उपस्थिति और व्यापक नेटवर्क का सीधा लाभ इन एसोसिएशनों को मिल सकेगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा और अधिक प्रभावी रूप से बढ़ाया जा सकेगा।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में महिलाओं के सम्मान, उनकी भावनाओं एवं उनके अमूल्य योगदान को प्रोत्साहित करने का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में अपनी सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपमाला मेवाड़ा, (डायरेक्टर, प्रेक्षा एंटरटेनमेंट) की भागीदारी रही।
उल्लेखनीय है कि यह मदर्स डे विशेष कार्यक्रम 9 मई को शाम 4 बजे गीतांजलि ऑडिटोरियम, उदयपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें “माँ की पहली मुस्कान” थीम के अंतर्गत श्रेष्ठ 10 कहानियों को मंच पर सम्मानित किया जाएगा।
अस्वीकरण:
यह पोस्ट एक विज्ञापन लेख (Advertorial) है। इसे UdaipurTimes के लेखकों/पत्रकारों द्वारा नहीं लिखा या तैयार किया गया है। UdaipurTimes ऑनलाइन विज्ञापन के लिए ASCI के दिशानिर्देशों का पालन करता है। इस जानकारी में वित्तीय या स्वास्थ्य संबंधी जोखिम शामिल हो सकते हैं, और UdaipurTimes इस पोस्ट में किए गए किसी भी दावे का समर्थन या प्रचार नहीं करता है।
