गहलोत ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर सरकारी नीतियों की आलोचना की

उदयपुर में मीडिया से बातचीत में मणिपुर पर भी प्रतिक्रिया 
 
 | 
Ashok gehlot on Sonam wangchuk

उदयपुर 27 सितंबर 2025। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को लेकर अपने प्रतिक्रिया दी। गहलोत में मीडिया से बात करते हुए कहा कि सोनम वांगचुक जो की एक सोशल एक्टिविस्ट है उन्होंने काफी महत्वपूर्ण किरदार माहौल को शांत करने में और मुद्दों को उठाने में निभाया, नरेंद्र मोदी के बड़े समर्थक भी रहे तो फिर अचानक से ऐसा क्या हुआ फिर आज उनके खिलाफ क्यों मुकदमा दर्ज किया गया।  

अशोक गहलोत ने कहा कि सोनम वांगचुक पूर्व में भी कई बार कहते रहे कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा और उनकी गिरफ्तारी होगी और आज सच में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया उनको गिरफ्तार कर लिया गया। 

अशोक गहलोत ने सवाल उठाया की ऐसी क्या बड़ी बात थी और क्या सोनम वांगचुक सच में इतने बड़े आतंकवादी हैं जो उन्हें लद्दाख से जोधपुर भेजा गया।  ऐसी कौन सी बड़ी गलती उन्होंने कर दी जो उन्हें लद्दाख से इतना दूर जोधपुर भेजा गया है।  

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा पूरा मिस हैंडलिंग की जा रही है सरकार पूरे देश को मिस हैंडल कर रही है। यहां तक की जेल के अंदर की व्यवस्था भी बिगड़ी हुई है। आज उन्हें जेल में भी सीसीटीवी की निगरानी में रखने की आवश्यकता क्यों पड़ी?  क्योंकि आए दिन सुनने को मिलता है की जेल के अंदर गैंगस्टर के पास मोबाइल फोन रहते हैं जिनसे वह बाहर की बातों से डील करते हैं। 

उन्होंने कहा की देश में जो भी हो रहा है अच्छा नहीं हो रहा है खासकर की सीमावर्ती प्रदेशों में चाहे वह कश्मीर हो चाहे वह लद्दाख हो सभी जगह पर शांति बहाल रहनी चाहिए ताकि माहौल अच्छा बना रहे। लेकिन फिलहाल देश की स्थिति अच्छी नहीं है और जो भी देश में समय हो रहा है वह अच्छा नहीं हो रहा है।

मणिपुर पर भी प्रतिक्रिया 

गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मणिपुर में करीब ढाई साल से माहौल बड़ा ही खराब चल रहा है। होम मिनिस्टर को सब कुछ पता होने के  बावजूद भी वहां पर माहौल को शांत करने के लिए कोई उचित कदम नहीं लिया गया है। यहां तक की हाल ही में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भी मणिपुर जाकर आए हैं उसके बाद भी हिंसा फिर से भड़क गई है और यहां पहली बार है कि मणिपुर में कभी हिंसा भड़की हो।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News