सलूमबर मे पंचायतीराज संस्थाओं में आम चुनाव-2026 : गुरुवार को जिला परिषद सदस्यों के लिए प्राप्त हुए 21 नाम — निर्देशन पत्र
23 अक्टूबर को सायं 03 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नाम निर्देशन-पत्र
Udaipur Times News , सलूंबर, 22 अक्टूबर 2026 । राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले में पंचायतीराज संस्थाओं में आम चुनाव-2026 के लिए निर्वाचन प्रक्रिया के तहत गुरुवार को जिला परिषद सदस्य पदों के लिए कुल 21 नाम निर्देशन— पत्र प्राप्त हुए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) डॉ दिनेश राय सापेला ने बताया कि गुरुवार को प्राप्त हुए कुल 21 अभ्यर्थियों नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। भारतीय जनता पार्टी से 15, आप पार्टी से 3, कांग्रेस पार्टी से 1, बाप पार्टी से 2 अभ्यर्थियों नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए । Salumber News
23 अक्टूबर को सायं 03 बजे तक प्रस्तुत कर सकेंगे नाम निर्देशन पत्र
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ दिनेश राय सापेला ने बताया कि जिला परिषद सदस्य पद के निर्वाचन के लिए शुक्रवार, 23 अक्टूबर, 2026 को सायं 03 बजे तक (सार्वजनिक अवकाशों को छोड़कर) नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि है। Panchayatiraj Elections 2026
नाम निर्देशन —पत्र प्रस्तुत करने का समय सवेरे 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक रहेगा।
इसी कड़ी में शनिवार, 24 अक्टूबर, 2026 को सवेरे 11 बजे से नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा की जाएगी व सोमवार, 26 अक्टूबर, 2026 को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापस ली जा सकेगी। नाम वापसी के समय समाप्ति के तुरंत बाद 26 अक्टूबर, 2026 को चुनाव प्रतीकों का आवंटन व चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।