महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे ने किया उदयपुर स्टेशन का दौरा

उदयपुर डिपो में लगाई जाने वाली व्हील लेथ मशीन के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों से चर्चा की

 | 
railway

उदयपुर 22 अप्रैल 2024 । महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे अमिताभ आज अजमेर मंडल के एकदिवसीय दौरे पर उदयपुर स्टेशन पहुंचे और उदयपुर डिपो का निरीक्षण किया। 

इस दौरान महाप्रबंधक ने उदयपुर डिपो की व्यवस्थाओं को देखा एवं सिक लाइन तथा सेकंड एंट्री गेट पर जारी निर्माण संबंधित कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

महाप्रबंधक ने उदयपुर डिपो में लगाई जाने वाली व्हील लेथ मशीन के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने यात्रियों की सुविधा हेतु की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में भी मंडल रेल प्रबंधक श्री राजीव धनखड़ से चर्चा की । 

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री राजीव धनखड़ के अलावा उप मुख्य इंजीनियर निर्माण श्री मयंक गुप्ता , वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर श्री प्रदीप कुमार, मंडल इंजीनियर श्री संदीप डांगरा तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री विवेकानंद शर्मा सहित अन्य रेल अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News