हाइजैक अलर्ट के बाद जर्मनी से दिल्ली आ रही Air India की फ्लाइट की जयपुर मे इमरजेंसी लैन्डिंग
Udaipur Times, Air India Flight Emergency Landing: हाइजैक अलर्ट के बाद जर्मनी के फ्रेंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की बुधवार सुबह जयपुर मे इमरजेंसी लैन्डिंग करवाई गई है ।
मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार पायलट ने अहमदाबाद एयर ट्रेफिक कंट्रोल (ATC को हाइजैक सिग्नल कोड भेजा था । सूचना जयपुर ATC के साथ शेयर की गई । करीब 45 मिनट के बाद प्लेन की जयपुर मे लैन्डिंग करवाई गई ।
विमान के लेंड होते ही सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी जांच के लिए अंदर पहुंचे। फिलहाल विमान मे किसी संदिग्ध गतिविधि या जांच के आधिकारिक नतीजे की पुष्टि नहीं की गई है ।
आपको बता दे की एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 ने 13 अक्टूबर रात 21:45 बजे जर्मनी के फ्रेंकफर्ट से उड़ान भरी थी जो की 14 अक्टूबर को सुबह 10:40 बजे दिल्ली पहुंचनी थी, लेकिन इसे सुबह 9:45 बजे जयपुर डायवर्ट कर दिया गया ।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना को लेकर गृह मंत्रालय ने दिल्ली मे NSG कमांडो की टीम को स्टैन्ड बाय पर रखा है । इनकी जल्द जयपुर पहुँचने की भी जानकारी मिली है।
यह भी जानकारी मिली है की फिलहाल सभी पेसेन्जर पूरी तरह से सुरक्षित है । सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी मे सभी पैसेंजर्स को डी बोर्ड किया जा रहा है।
Source: Media Reports