नहीं रहे गजल गायक पंकज उधास

पंकज उधास को बड़ी पहचान फेमस गजल 'चिट्ठी आई है' से मिली थी

 | 
pankaj udhas

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का आज 72 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हाॅस्पिटल में सोमवार 26 फरवरी की सुबह 11 बजे निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया पर दी है। पंकज उधास पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वे पैंक्रियाज कैंसर से जूझ रहे थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।

पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। वो अपने तीनों भाइयों में सबसे छोटे थे। उनका परिवार राजकोट के पास चरखाड़ी नाम के एक कस्बे का रहने वाला था। उनके दादा जमींदार थे और भावनगर राज्य के दीवान भी थे।

उनके पिता केशुभाई उधास सरकारी कर्मचारी थे, उन्हें इसराज बजाने का बहुत शौक था। वहीं उनकी मां जीतूबेन उधास को गानों का बहुत शौक था। यही वजह थी पंकज उधास समेत उनके दोनों भाइयों का रुझान संगीत की तरफ हमेशा से रहा। 

पंकज उधास को बड़ी पहचान फेमस गजल 'चिट्ठी आई है' से मिली थी। पंकज के दोनों भाई मनहर और निर्जल उधास म्यूजिक इंडस्ट्री में जाना-पहचाना नाम हैं। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News