बस पर चढ़ते समय युवती नीचे गिर पड़ी, उपचार के दौरान मौत

मृतका का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया

 | 
accident

उदयपुर। शहर के समीप डबोक थाना क्षेत्र में बस पर चढऩे के दौरान एक युवती गिर पड़ी और बस का पहिया उसके उपर से निकल गया, जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार रितिका (25) पुत्र लटुरलाल मीणा निवासी खुवाणिया पनवाड़ झालावाड़ जो उदयपुर में डबोक स्थित एक कॉलेज मेें बीएड का फार्म जमा करवाने के लिए आई थी। 

शाम को फार्म जमा करवाने के बाद वह डबोक से से ही बस में उदयपुर आने के लिए बैठ रही थी कि इसी दौरान बस की सीढिय़ां चढऩे के दौरान वह नीचे गिर पड़ी, जिससे उसके उपर से बस का पहिया निकल गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

घायल युवती को एमबी चिकित्सालय मे लाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका का शव मोर्चरी में रखवाकर उसके परिजनों को बताया। परिजनों के आने पर हैड कांस्टेबल सुरेश सिंह ने मृतका का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News