पिछोला में छात्रा ने लगाई छलांग साथियों ने बचाई जान

छात्रा के पानी में कूदने की वजह सामने नहीं आयी है

 | 
drowned

छात्रा सुबह से लापता थी, परिजनों ने इसकी जानकारी सूरजपोल थाने में भी दी थी

उदयपुर 24 फ़रवरी 2022 । शहर के घंटाघर थाना क्षेत्र में स्थित पिछोला झील में एक स्कूली छात्रा ने छलांग लगा दी। हालाँकि छात्रा के साथियो, आसपास मौजद लोगो और पर्यटन थाने के हेड कांस्टेबल करतार सिंह ने छात्रा को पानी से बाहर निकाल लिया। इस घटना से झील किनारे अफरातफरी फ़ैल गई। छात्रा को एमबी अस्पताल भर्ती करवाया गया। 

छात्रा के पानी में कूदने की वजह सामने नहीं आयी है। लेकिन प्राप्त जानकारी में सामने आया कि कालाजी गोराजी निवासी एक छात्रा सुबह से ही लापता थी। जिसकी जानकारी परिजनों ने सूरजपोल थाने में भी दी। 

छात्रा को अस्पताल पहुंचाने वाले पर्यटन पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल करतार सिंह ने बताया कि सुबह झील किनारे ड्यूटी के दौरान कुछ छात्र छात्राए किसी को ढूंढ रहे थे। तभी झील किनारे बैठी स्कूली छात्रा उन्हें देखते ही झील में कूद गई। इसके बाद दो साथियों ने झील में कूदकर उसे बाहर निकाला।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News