गीतांजलि ग्रुप के CFO CA रोशन जैन बने BCI युवा इन्वेस्टर कनेक्ट के जूरी सदस्य
UdaipurTimes, September 27, 2026 | Udaipur Local News: राजस्थान के स्टार्टअप और निवेशक इकोसिस्टम को नई दिशा देने के उद्देश्य से बीसीआई युवा इन्वेस्टर कनेक्ट 2026 का भव्य आयोजन आईआईएम उदयपुर में किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए स्टार्टअप्स ने निवेशकों और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के सामने अपने बिजनेस मॉडल, नवाचार और भविष्य की योजनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में *गीतांजलि ग्रुप के सीएफओ एवं सीए रोशन जैन ने जूरी सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए स्टार्टअप्स की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया तथा उनके बिजनेस मॉडल, संभावनाओं एवं निवेश से जुड़े पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।
इस आयोजन के लिए देशभर से करीब 350 स्टार्टअप्स ने रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि लगभग 200 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया। राजस्थान के साथ गुजरात, दिल्ली, नोएडा, जयपुर, उदयपुर सहित विभिन्न शहरों से आए स्टार्टअप्स ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। Udaipur Local News
जूरी पैनल में शामिल सीए रोशन जैन ने स्टार्टअप्स की प्रस्तुतियों के दौरान उनके बिजनेस मॉडल, वित्तीय व्यवहार्यता, ग्रोथ पोटेंशियल और निवेश की आवश्यकताओं से जुड़े पहलुओं को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके वित्तीय एवं कॉरपोरेट अनुभव ने स्टार्टअप्स को अपनी योजनाओं और निवेश संबंधी जरूरतों को विशेषज्ञ दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करने का अवसर दिया।

कार्यक्रम में देश-विदेश से जुड़े निवेशकों, कॉरपोरेट लीडर्स, सीए, फाइनेंस एक्सपर्ट्स, इंडस्ट्री प्रतिनिधियों और स्टार्टअप मेंटर्स ने सहभागिता की। दुबई से मेघना दीक्षित (मेवान कंसल्टेंसी), सीए वैशाली खेतान (खेतान ग्रुप सीएफओ), अनिल कुमार तुलसिदास (डायरेक्टर–स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट), मयंक अग्रवाल (आईएएन, सीईओ), विंग कमांडर डॉ. प्रवीण थापर, मनीष पालीवाल (बायो कोर फाउंडर), मुकेश कुमार, बृजेश हिरात, नारायण गुर्जर, हेमेन्द्र तेलसरा (IIM उदयपुर) सहित कई प्रमुख विशेषज्ञ मौजूद रहे। अरावली ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के डायरेक्टर आनंद गुप्ता भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। Udaipur Local Business News
कार्यक्रम में बिहार ब्रांड, लूपा बर्ग, फिनोनेस्ट, एम वेलनेस बाजार, ग्रो पार्ट, इंडेवोशन, आवरली होटल डील, एग्जाम ए सहित कई स्टार्टअप्स ने अपने बिजनेस मॉडल और भविष्य की योजनाएं प्रस्तुत कीं। प्रस्तुतियों के बाद संभावित निवेश के लिए आगे ड्यू डिलिजेंस की प्रक्रिया और संभावित फंडिंग अवसरों पर चर्चा की गई।
उदयपुर में मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम का विजन
उदयपुर में मजबूत और सक्रिय स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में चल रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। आरंभ का उद्देश्य स्टार्टअप्स को शुरुआती चरण से लेकर निवेश और आगे के बिजनेस विस्तार तक नेटवर्क, मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराना है।
आयोजकों के अनुसार, 350 रजिस्ट्रेशन और करीब 200 प्रतिभागियों की भागीदारी यह दर्शाती है कि स्टार्टअप्स और निवेशकों के बीच संवाद एवं नेटवर्किंग के लिए ऐसे मंचों की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है।
उदयपुर को स्टार्टअप और निवेश के मजबूत केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा
बीसीआई युवा इन्वेस्टर कनेक्ट 2026 ने स्टार्टअप्स, निवेशकों और विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर संवाद और संभावित निवेश के नए अवसर उपलब्ध कराए। कार्यक्रम में सीए रोशन जैन की जूरी सदस्य के रूप में सक्रिय भागीदारी ने वित्तीय एवं निवेश के दृष्टिकोण से स्टार्टअप्स के मूल्यांकन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजकों का लक्ष्य आने वाले समय में राजस्थान सहित अन्य राज्यों में इस नेटवर्क का विस्तार करना और उदयपुर को स्टार्टअप एवं इन्वेस्टर इकोसिस्टम के एक सक्रिय केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य करना है।