गिट्स के 02 विद्यार्थियों का एशिया की प्रमुख ग्लास मेन्यूफेक्चरिंग कम्पनी ‘‘असाही इण्डिया’’ में चयन

 | 
two students from Mechanical Engineering Branch at Gitanjali Institute (GITS) Udaipur selected at Asahi India Glass Ltd

गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज में केम्पस ड्राइव द्वारा 02 विद्यार्थियों का एशिया की प्रमुख ग्लास मेन्यूफेक्चरिंग कम्पनी ‘‘असाही इण्डिया ग्लास लिमिटेड’’ में ग्रेजुएट इन्जिनियर ट्रेनी के पद पर चयन हुआ ।

संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि कम्पनी ऑफिसियल ने लिखित परीक्षा, टेक्नीकल इन्टरव्यू एवं एच. आर. के माध्यम से मेकेनिकल इन्जिनियरिंग ब्रान्च के विद्यार्थी भैरू चौधरी एवं अर्पित मेनारिया का चयन ग्रेजुएट इन्जिनियर ट्रेनी के पद पर किया। वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड़ ने चयनित विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

संस्थान के निदेशक डाॅ. एन. एस. राठौड ने बताया कि ‘‘असाही इण्डिया ग्लास लिमिटेड’’ 1984 से ग्लास मेन्यूफेक्चरिंग के विभिन्न क्षेत्रों जैसे की सेफ्टी ग्लास, फ्लोट ग्लास, आर्केट्रेक्चरल प्रोसेस ग्लास आदि क्षेत्रों में 1042 से ज्यादा कर्मचारियों के साथ भारत सहित मिडिल ईस्ट के देशों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। इसका नाम एशिया के प्रसिद ग्लास कम्पनीज़ में शुमार हैं। इसका टर्नओवर 4000 करोड़ से ज्यादा हैं।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News