गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर बना पहला कोविड- 19 टीकाकरण करने वाला निजी अस्पताल

गीतांजली हॉस्पिटल द्वारा आज कुल 1708 टीकाकरण किए गए
 | 
vaccinated at gmch

कोविड-19 टीकाकरण की शरुआत करने वाला गीतांजली हॉस्पिटल संभाग का प्रथम निजी हॉस्पिटल है

कोरोना महामारी के दौरान सिर्फ टीकाकरण ही बचाव है जिसके द्वारा व्यक्ति की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ती है। आज सारा देश कोरना महामारी की दूसरी लहर से झूझ रहा है ऐसे में टीकाकरण की महत्ता और भी अधिक बढ़ जाती है। 

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल ने इस वैश्विक महामारी के आरम्भ होते ही सरकार के साथ कदम से कदम मिलाते हुए सामाजिक भागीदारी को निभाया है, इसी कदम में अग्रसर होते हुए आज गीतांजली हॉस्पिटल में टीकाकरण की शुरुआत की गयी।  

गीतांजली हॉस्पिटल द्वारा आज कुल 1708 टीकाकरण किए गए।

कोरोना महामारी के चलते उदयपुर की बड़ी संस्थाओं व संगठनो के उच्चाधिकारियों द्वारा उनके स्टाफ की सुरक्षा को गंभीरता से लिया गया इसी के चलते आज गीतांजली हॉस्पिटल द्वारा जे.के सीमेंट निम्बाहाडा में 291, वंडर सीमेंट निम्बाहाडा में 428 , सिक्योर मीटर्स में 525 आई.ई,वी.ओ 100, गीतांजली हॉस्पिटल में 209 व 155 अन्य टीकाकरण किए गए।

ज्ञात करा दें कि कोविड-19 टीकाकरण की शरुआत करने वाला गीतांजली हॉस्पिटल संभाग का प्रथम निजी हॉस्पिटल है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News