GMCH के डॉक्टर्स उदयपुर आइकॉन अवार्ड्स से सम्मानित

चिकित्सा क्षेत्र में सामुदायिक स्तर पर चिकित्सा कार्यों व सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित 

 | 
GMCH

उदयपुर 18 जनवरी 2024 । गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डॉक्टर्स को चिकित्सा क्षेत्र में सामुदायिक स्तर पर चिकित्सा कार्यों व सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उदयपुर आइकॉन अवार्ड्स से सम्मानित किया गया। 

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के नेफ्रोलोजिस्ट डॉ जी.के मुखिया, यूरोलोजिस्ट डॉ पंकज त्रिवेदी, रेडिएशन ओंकोलोजिस्ट डॉ रमेश पुरोहित, न्यूरो सर्जन डॉ गोविन्द मंगल, हैण्ड एंड माइक्रोवास्कुलर सर्जन डॉ योगेश शर्मा, नियोनेटोलॉजिस्ट डॉ सुशील गुप्ता, रुमेटोलोजिस्ट व क्लिनिकल इम्यूनोलोजिस्ट डॉ सत्यम भट्ट को उदयपुर आइकॉन अवार्ड्स से सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर गीतांजली हॉस्पिटल के सी.ओ.ओ श्री ऋषि कपूर भी उपस्थित रहे।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News