GMCH के डॉ जीनगर ने वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन में दिया व्याख्यान

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के मनोचिकित्सक विभागाध्यक्ष है डॉ जितेन्द्र जीनगर
 | 
dr Jitendra Jinagar

उदयपुर 3 अक्टूबर 2024। इंडियन साइकियाट्रिक सोसाइटी नॉर्थ जोन की 39 वीं वार्षिक सम्मेलन का आयोजन 28-29 सितम्बर को बीकानेर में संपन्न हुआ। 

इस सम्मलेन में गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के मनोचिकित्सक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ जितेन्द्र जीनगर को व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया गया।  डॉ जीनगर ने पिछले 70 वर्षों में राजस्थान के मनोचिकित्सको द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों का लेखा-झोखा सम्मानित प्रतिभागियों के सामने रखा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News