GMCH कैंसर विशेषज्ञ डॉ रेणु मिश्रा पांचवी एनुअल इंडियन मायलोमा कांग्रेस 2023 में आमंत्रित

मल्टीपल मायलोमा-एक्सटेंडिंग सर्वाइवल
 | 
dr renu mishra

उदयपुर 6 फ़रवरी 2023। पांचवी एनुअल इंडियन मायलोमा कांग्रेस 2023 का आयोजन “मल्टीपल मायलोमा-एक्सटेंडिंग सर्वाइवल” थीम पर बंगलुरु में किया गया। इसके अंतर्गत देशभर से चुनिन्दा डॉक्टर्स को आमंत्रित किया गया। 

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की कैंसर विशेषज्ञ डॉ रेणु मिश्रा को स्पीकर के रूप में आमंत्रित किया गया। डॉ रेणु मिश्रा ने पैनल डिस्कशन में भी भाग लिया।   

गीतांजली हॉस्पिटल मल्टी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल है यहाँ के सभी विभाग में सभी एडवांस तकनीके व संसाधन उपलब्ध हैं जिससे जटिल से जटिल समस्याओं का निवारण निरंतर रूप से किया जा रहा है।

गीतांजली हॉस्पिटल पिछले 16 वर्षों से सतत रूप से हर प्रकार की उत्कृष्ट एवं विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है एवं जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं देता आया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News