गोगुंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 लाख रुपये से अधिक के बिजली तार चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

72 घंटे में गोगुंदा पुलिस ने 55.14 लाख रुपये के चोरी हुए एल्युमिनियम कंडक्टर बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, मुख्य सूत्रधार की तलाश जारी।

 | 
crime

 

Udaipur Times News, Crime News, Police Action ,उदयपुर 4 अगस्त 2026 - गोगुंदा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी की प्रोजेक्ट साइट से करीब 55.14 लाख रुपये कीमत के एल्युमिनियम कंडक्टर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने वारदात के 72 घंटे के भीतर दो ट्रक चालकों और एक खलासी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मुकुल शर्मा और वृत्ताधिकारी गिर्वा गोपाल चन्देल के सुपरविजन तथा गोगुंदा थानाधिकारी प्रवीण सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की।

29 जुलाई की रात हुई थी चोरी पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2026 की रात ग्राम सोरिया घाटी ओबरा कला स्थित साइट लोकेशन 111/3 से 765 केवी डी/सी सिरोही पीएस-ऋषभदेव ट्रांसमिशन लाइन निर्माण कार्य के लिए रखे एल्युमिनियम कंडक्टर के चार ड्रम चोरी हो गए थे। ElectricityInfrastructure

इनकी कुल लंबाई करीब 12.6 किलोमीटर थी। मामले में कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रभारी संजय सिंह ने 1 अगस्त को गोगुंदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। टायरों के निशान से मिला सुराग मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। BreakingNews

मौके पर भारी वाहनों के टायरों के निशान मिले। पुलिस ने इन निशानों का पीछा करते हुए करीब पांच किलोमीटर दूर जंगल और पहाड़ी क्षेत्र तक पहुंचकर जांच आगे बढ़ाई। इसके बाद गोगुंदा टोल प्लाजा सहित संभावित मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

फुटेज में दो संदिग्ध ट्रक नजर आए, जिनके नंबर RJ27GD7074 और RJ14GP9286 सामने आए। उदयपुर से शिर्डी तक ट्रकों का पीछा पुलिस ने तकनीकी सहायता के आधार पर दोनों ट्रकों की तलाश शुरू की। एक ट्रक को चोरी के माल सहित उदयपुर से ही पकड़ लिया गया। CrimeNews

वहीं दूसरा ट्रक चित्तौड़गढ़, नीमच, रतलाम, मंदसौर, इंदौर और महाराष्ट्र के मालेगांव होते हुए शिर्डी पहुंच गया था। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए दूसरे ट्रक को शिर्डी से चोरी के माल, चालक और खलासी सहित पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आई सुनियोजित साजिश पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि चोरी की वारदात सुनियोजित तरीके से की गई थी।

जांच में पता चला कि बेंगलुरु में बैठा मुख्य सूत्रधार ऑनलाइन ट्रांसपोर्ट कंपनी के माध्यम से दोनों ट्रकों को बेंगलुरु में माल पहुंचाने के लिए किराए पर लेकर आया था। PowerTransmission

पुलिस के अनुसार साजिश के तहत आरोपियों ने रात के समय कंपनी और ठेकेदार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाने के इरादे से फर्जी एवं अवैध तरीके से एल्युमिनियम कंडक्टर ट्रकों में भरवा लिए थे।

पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए चोरी के माल को बरामद कर आरोपियों की योजना को नाकाम कर दिया। पुलिस अब बेंगलुरु में बैठे मुख्य सूत्रधार और मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 1. छोटूलाल (42), निवासी सांगानेर, जयपुर। 2. सुरेश कुमार (31), निवासी बूंदी। 3. ईश्वर सिंह (50), निवासी भींडर, उदयपुर। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

#Udaipur #Gogunda #RajasthanPolice #CrimeNews #UdaipurNews #PowerTransmission #CableTheft #ElectricityInfrastructure #PoliceAction #Rajasthan #KalpataruProjects #BreakingNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News