पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा में कांग्रेस को झटका
उदयपुर 14 फरवरी 2026। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां एक बार फिर अपनी कूटनीति और राजनीतिक कौशल का परिचय देते हुए खेलते हुए कांग्रेस के साथ खेला कर दिया है ।
शनिवार को सायरा पंचायत समिति के कांग्रेस के निवर्तमान प्रधान सवाराम गमेती समेत पांच सरपंचों रोड़ा राम गमेती भानपुरा, सामल सरपंच प्रकाश गमेती, सिंघाड़ा सरपंच फुलाराम गमेती, गायफल सरपंच वालाराम गमेती, कडेच पूर्व सरपंच हंसा राम गमेती सहित 101 कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भाजपा में सम्मिलित हुए।
उदयपुर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली एवं गोगुंदा विधायक प्रताप लाल गमेती ने भाजपा का उपरणा पहना कर सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर गोगुन्दा प्रधान सुन्दर देवी, उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राव, वरिष्ठ नेता नाहर सिंह देवड़ा, सुमेर सिंह, पूर्व उप प्रधान पप्पू राणा, मण्डल अध्यक्ष करण जोशी, नवल सिंह, निखिल कोठारी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश सेन, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल सुथार, पूर्व सरपंच वालसिंह, डीसी मेघवाल, ललिता जोशी, ईश्वर सिंह, बाबू सिंह, पुनाशंकर, मुकूल मेहता सभी मोर्चा अध्यक्ष एवं सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
