गोगुंदा पिंडवाड़ा हाईवे पर भीषण हादसा, 1 की मौत

ट्रक बेकरिया थाना क्षेत्र में क्यारी में अनियंत्रित होकर पलटी हो गया

 | 
गोगुंदा पिंडवाड़ा हाईवे पर भीषण हादसा, 1 की मौत

एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

उदयपुर जिले के गोगुंदा पिंडवाड़ा हाईवे पर तेज गति से जा रहा ट्रक बेकरिया थाना क्षेत्र में क्यारी में अनियंत्रित होकर पलटी हो गया।  हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई जबकि उनके साथी घायल है। अनियंत्रित ट्रक दूध से भरा हुआ बताया जा रहा है, जिससे हादसे के बाद सड़क पर दूध फैल गया।

ग्रामीण के द्वारा मिली सूचना पर बेकरिया थानाधिकारी सकाराम देवात और हाईवे पेट्रोलिंग टीम के भगवतसिंह झाला मौके पर पहुंकर उन्होनें घायल युवक का 108 एबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में रेफर करवाया। वहीं पुलिस ने मृतक ड्राइवर के शव को बेकरिया हॉस्पिटल मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News