Banswara:सुरक्षा जवान भर्ती में बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका

बांसवाड़ा ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर 
 | 
banswara

News सुरक्षा जवान भर्ती  बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका शारीरिक मापदंड के अनुसार होगा युवाओं का चयन
भर्ती में अन्य जिले के अभ्यर्थी ले सकते हैं भाग

बांसवाड़ा, 30 जून। भारतीय सुरक्षा  दस्ता परिषद्  दिल्ली एवं भारत सरकार के पसारा एकट  2005  के तहत एवं गलूवल स्किल  इण्डिया डवलवमेंट के द्वारा ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित बेरोजगार युवाओं सिक्यूरिटी स्किल काउंसिल इण्डिया द्वारा सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर  भर्ती चयन कार्यक्रम  सोमवार को पंचायत समिति तलवाड़ा में आयोजित किया गया जिसमें 32 युवाओं ने भाग लिया।

उदयपुर से आये वरिष्ठ भर्ती आधिकारी  सुरेंद्र सिहं ने शरीरिक मापदंड के आधार पर 11 युवाओं का चयन किया। उन्होंने बताया कि अगली भर्ती का आयोजन 01 जुलाई-2025 को पंचायत समिति गढ़ी में,  दिनांक 02 को पंचायत समिति अरथूना में, 03 जुलाई को पंचायत समिति आनंदपुरी में 04 जुलाई को पंचायत समिति गांगड़तलाई में 05 जुलाई को पंचायत समिति बागीदौरा 07 जुलाई को पंचायत समिति सजनगढ़ में 08 जुलाई को पंचायत समिति कुशलगढ़ में तथा 09 जुलाई-2025 को पंचायत समिति बांसवाड़ा में जिला  व समस्त राजस्थान के युवाओं के लिए भर्ती का आयोजन प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक किया जाएगा।

निम्न योग्यता वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं

  • लंबाई 168 सेंटीमीटर 
  • वजन 56 किलो से 90 किलो 
  • उम्र 18 से 50 वर्ष 8 वी व
  • 10वीं पास या फैल एवं ग्रेजुएट

उन्होंने बताया कि जिले में व जिले के बाहर काम करने के इच्छुक हो चयनित उम्मीदवार  मो.नं. 9079850906 पर सम्पर्क कर सकते हैं। वहीं अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.ssciindia.com पर देख सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इसमें एक माह के प्रशिक्षण के बाद  65 साल की नौकरी दी जायेगी अन्य सुविधायें पीएफ, पेंशन ग्रज्युटी, बीमा, सालाना बेतन वृद्धि, आवास एवं मैस की सुबिधा, 100 प्रतिशत जोव सैलरी- 14000/-18000/- हजार रूपए सुरक्षा जवान की एवं सुरक्षा  सुपरवाइजर की 16000/-से 25000/-हजार रूपए तक देय होगी।

News-शांति समिति की बैठक मंगलवार 1 जुलाई को

बांसवाड़ा, 30 जून। आगामी धार्मिक त्यौहारों के मद्देनजर शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिला कलक्टर की अध्यक्षता में 01 जुलाई मंगलवार को प्रातः 11 बजे शांति समिति की बैठक जिला कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर अभिषेक गोयल ने दी।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News