उदयपुर के लिए ख़ुशखबरी: आज से 2 रूटों पर चलेगी 11 लो फ्लोर सिटी बस

बड़गांव से तितरड़ी तक 6 नॉन एसी लो फ्लोर बसे तथा रामपुरा से डबोक चौराहा तक 5 नॉन एसी लो फ्लोर बसों का संचालन किया जायेगा
 | 
low floor city bus
किराया प्रति व्यक्ति दूरी के हिसाब से 5 रूपये से लेकर 20 रूपये रखा गया है

उदयपुर 2 जुलाई 2021 । उदयपुर वासियो के लिए आज लम्बे इंतज़ार के बाद सिटी बसों की सौगात मिली है।  नगर निगम उदयपुर ने शहर के एक कोने से दूसरे कोने से आवागमन के लिए 11 सिटी बसे शुरू की है। जिसका आज नगर निगम प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 
 

उदयपुर नगर निगम ने सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड द्वारा नगर निगम आयुक्त के परिसर में 11 नॉन ए सी बसों की शुरुआत की  गयी।  इन बसों का शुभारंभ शुक्रवार मध्याह्न 12 :15 बजे  किया गया। इस अवसर पर शहर विधायक और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, महापौर गोविन्द सिंह टांक, उपमहापौर पारस सिंघवी, पूर्व महापौर रजनी डांगी, कांग्रेस नेता पंकज कुमार शर्मा और वर्तमान नगर निगम के समस्त पार्षद और नगर निगम के आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ मौजूद थे। 

नगर निगम के आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ ने बताया की शहरी दो रुट पर लाल रंग की 11 लो फ्लोर बसों का संचालन किया जायेगा। जिसमे बड़गांव से तितरड़ी तक 6 नॉन एसी लो फ्लोर बसे तथा रामपुरा से डबोक चौराहा तक 5 नॉन एसी लो फ्लोर बसों का संचालन किया जायेगा। किराया प्रति व्यक्ति दूरी के हिसाब से 5 रूपये से लेकर 20 रूपये रखा गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार भविष्य में बसों की संख्या और रुट भी बढ़ाए जाएंगे वहीँ आने वाले दिनों में एसी बसों का संचालन भी किया जायेगा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News