कैचमेंट में अच्छी बरसात के बाद पिछोला में पानी की आवक शुरू

पिछोला झील को भरने वाली सीसारमा नदी में 1 फिट बहाव 

 | 
nandeshwar channel

उदयपुर 29 जून 2025 । ज़िले में मानसून की दस्तक के बाद कल शनिवार को जहाँ शहर में रुक रुक कर वर्षा का दौर चला वहीँ झीलों के कैचमेंट क्षेत्र में अच्छी वर्षा होने दर्ज की गई।  जिले के देवास और गोगुन्दा में 1-1 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई।  

पिछोला झील के कैचमेंट में अच्छी बरसात के बाद नांदेश्वर चैनल में बहाव शुरू हो गया। नांदेश्वर चैनल से पानी का प्रवाह सीसारमा नदी से होते हुए पिछोला झील में पहुंचना शुरू हो गया।  

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों में जहाँ हल्की से मध्यम बरसात का अनुमान है।  2 जुलाई के बाद उदयपुर में मानसून चक्र फिर से सक्रिय होगा।  2 जुलाई से 6 जुलाई के बाच ज़िले में कहीं कहीं भारी बारिश व् कहीं कहीं अतिभारी वर्षा का अनुमान जताया गया है।