आज फिर कोरोना का 1 पॉजिटिव मिला


आज फिर कोरोना का 1 पॉजिटिव मिला

परसो 19 दिन बाद दो प्रवासी मिले थे पॉजिटिव

 
corona

2 अक्टूबर को खत्म हो गए थे सभी एक्टिव केस, वर्तमान में 3 एक्टिव केस

उदयपुर 13 अक्टूबर 2021। अक्टूबर माह में पहली बार परसो दो पॉजिटिव मिलने के बाद आज फिर 1 पॉजिटिव पाया गया है। सितंबर माह में आखिरी बार 22 तारीख को पॉजिटिव पाया गया था। उसके बाद कोई पॉजिटिव नहीं मिला था। धीरे धीरे एक्टिव केस भी दो अक्टूबर को समाप्त हो गए थे। एक प्रकार से जिला कोरोना फ्री हो चूका था लेकिन अब फिर पॉजिटिव मिलने शुरू हो गए। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आज बुधवार को 307 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे से 306 नेगेटिव और 1  पॉजिटिव पाए गए है। सैंपलिंग के मुकाबले पॉजिटिव का संक्रमितों का प्रतिशत  0.32 रहा है। 

इस प्रकार कुल पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 56405 हो गई है जबकि 55648 लोग ठीक हो चुके है। अभी 2 मरीज़ होम आइसोलेशन में है जबकि एक्टीव केस की संख्या 3 है। वहीँ कोरोना से अब तक 754 लोगो की मौत हो चुकी है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal