सरकार ने Visa व्यवस्था को सरल बनाया आवेदन फॉर्म में भरे जाने वाले कॉलम 65-70% तक कम किए

 | 
Indian Visa News

 

Udaipur Times, Indian Visa: भारत सरकार ने अपनी वीजा व्यवस्था को सरल बनाया है। यह कदम भारत आने वाले विदेशी नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुसार वीजा व्यवस्था सरल बनाने के उद्देश्य से मुख्य वीजा श्रेणियों की संख्या 13 से घटाकर 9 और उप-श्रेणियों की संख्या 49 से घटाकर 23 कर दी।

वर्तमान में ई-वीजा की प्रक्रिया 13 उप-श्रेणियों के तहत इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन द्वारा पूरी की जाती है। इस समय 172 देशों के नागरिकों के लिए ई-वीजा की सुविधा उपलब्ध है।

संशोधित वीजा फ्रेमवर्क में अब नौ मुख्य श्रेणियां शामिल हैं

क्र. सं.

वीजा की मुख्य श्रेणी

जिस उद्देश्य के लिए दिया जाता है

1

बिजनेस वीजा

 

दीर्घकालिक व्यावसायिक गतिविधियां जिनमें औद्योगिक/व्यावसायिक उद्यम स्थापित करना शामिल है; अल्पकालिक व्यावसायिक गतिविधियां जैसे खेल और सांस्कृतिक/वाणिज्यिक प्रदर्शनों में भागीदारी, प्रोडक्शन इन्वेस्टमेंट बिजनेस, कॉन्फ्रेंस में भाग लेना, फिल्मों की शूटिंग जिसमें डॉक्यूमेंट्री और विज्ञापन फिल्में शामिल हैं।

2

डिप्लोमैटिक वीजा

भारत को सौंपे गए या भारत आने वाले राजनयिक, जिनमें UN के राजनयिक शामिल हैं, और उनके आश्रित

3

वर्क वीजा

भारतीय कंपनियों/संगठनों के साथ दीर्घकालिक रोजगार, NGO में काम और मिशनरी गतिविधियां

4

जर्नलिस्ट वीजा

भारत में मान्यता प्राप्त पत्रकार

5

मेडिकल वीजा 

गहन/इनडोर मेडिकल उपचार कराने के लिए भारत आने वाले विदेशी, जिसमें आयुष प्रणालियों के तहत उपचार और उनके अटेंडेंट शामिल हैं

6

ऑफिशियल वीजा  

गैर-डिप्लोमैटिक अधिकारी, जिनमें भारत को सौंपे गए या भारत यात्रा पर UN के गैर-डिप्लोमैटिक अधिकारी और उनके आश्रित शामिल हैं

7

स्टूडेंट वीजा 

स्कूल/ग्रेजुएट/पोस्ट-ग्रेजुएट शिक्षा, योग, वैदिक संस्कृति और भारतीय संगीत/नृत्य में अध्ययन, बौद्ध अध्ययन, भारतीय भाषाओं और भारतीय ज्ञान प्रणालियों का अध्ययन, शोध, इंटर्नशिप और एक्सचेंज स्टूडेंट्स

8

विजिटर वीजा 

पर्यटन, अल्पकालिक गतिविधियां जिनमें व्यापार बैठकें, मेडिकल कंसल्टेशन और वेलनेस रिट्रीट, ट्रांजिट और पर्वतारोहण शामिल हैं

9

मिसलेनियस वीजा 

भारतीय मूल के व्यक्ति और उनके जीवनसाथी/बच्चे, ऑरोविल फाउंडेशन जैसे विभिन्न निर्दिष्ट संस्थानों में शामिल होने आने वाले, विभिन्न दीर्घकालिक वीजा पर आने वाले विदेशी नागरिकों के आश्रित, अफगानिस्तान के नागरिकों के लिए स्टे वीजा, पड़ौसी देशों के नागरिकों की कुछ श्रेणियों के लिए लॉन्ग टर्म वीजा, और अन्य विविध उद्देश्य जो किसी अन्य वीजा श्रेणी द्वारा कवर नहीं किए गए हैं।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News