खेजड़ी कटाई रोक पर सरकार के निर्णय का स्वागत

जाजू ने की कठोर कानून बनाने की मांग

 | 

उदयपुर 14 फ़रवरी 2026। राजस्थान सरकार द्वारा कानून बनने तक राज्य वृक्ष खेजड़ी की कटाई पर रोक लगाने के देर से लिये गये निर्णय का पर्यावरणविद् बाबूलाल जाजू ने स्वागत किया है।

जाजू ने कहा कि 31 अक्टूबर 1983 को खेजड़ी को राज्यवृक्ष घोषित किया गया या एवं 295 वर्ष पूर्व खेजड़ी बचाने के लिए अमृता देवी विश्नोई ने अपनी दोनों बेटियों एवं 363 लोगों सहित बलिदान दिया था। राज्य व देश का सबसे बड़ा पर्यावरण पुरस्कार भी अमृता देवी विश्नोई पुरस्कार है। 

जाजू ने बताया कि विश्नोई समाज के संतों एवं लाखों लोगों द्वारा बीकानेर में खेजड़ी की कटाई रोकने के लिए किये गये धरना प्रदर्शन के परिणामस्वरूप ही सरकार को खेजड़ी की कटाई पर रोक लगाकर कानून बनाने के लिए बाध्य होना पड़ा है।

जाजू ने मुख्यमंत्री एवं वनमंत्री से प्रस्तावित कानून में खेजड़ी की अवैध कटाई पर कठोर दंड, भारी आर्थिक जुर्माना और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के प्रावधान सम्मिलित करने की मांग की।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal