जीपीए के प्रपोज़ल फॉर्म 31 जनवरी तक करने होंगे अपडेट

पेपरलेस पैटर्न होने से सभी राज्यकर्मी व पुलिसकर्मी को स्वयं और नॉमिनी का विवरण मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना पोर्टल पर 31 जनवरी 2024 तक अपडेट करना होगा।
 | 
chiranjivi

उदयपुर, 13 जनवरी 2024। कार्मिकों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना पोर्टल पर उपलब्ध जीपीए प्रोफाइल पर स्वयं का एवं नॉमिनी का विवरण 31 जनवरी 2024 तक अपडेट करवाना होगा। 

कार्मिकों के जीपीए प्रपोज़ल फॉर्म 31 जनवरी तक अपडेट करने होंगे। संयुक्त निदेशक श्वेता तिवारी ने बताया कि राज्य कार्मिकों की ओर से वर्ष 2023-24 के सामूहिक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (जीपीए) के प्रपोजल फॉर्म, प्रस्ताव पत्र, मनोनयन, दावा प्रस्तुतिकरण, प्रीमियम सत्यापन, दावा निस्तारण की सम्पूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन एवं पेपरलेस पैटर्न होने से सभी राज्यकर्मी व पुलिसकर्मी को स्वयं और नॉमिनी का विवरण मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना पोर्टल पर 31 जनवरी 2024 तक अपडेट करना होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News