ग्राम रथ अभियान बना ग्रामीणों का सहारा

हाथोंहाथ मिला सामाजिक सुरक्षा पेंशन का पीपीओ
 | 
gram rath abhiyan

उदयपुर 1 मई 2026 । झाड़ोल क्षेत्र के ग्राम तलई के निवासी रामाजी (पिता परथा) लंबे समय से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ पाने की उम्मीद लगाए बैठे थे। उम्र और आर्थिक स्थिति के चलते उनका जीवन कठिनाइयों में गुजर रहा था।

इसी बीच राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा ग्राम रथ गुरुवार को गांव चंदवास पहुंचा। इस रथ के माध्यम से ग्रामीणों को सरल भाषा में विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और समाधान किया।

रामाजी भी इस कार्यक्रम में पहुंचे। टीम ने उनकी स्थिति को समझा और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करवाई। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत उनका पेंशन स्वीकृति पत्र (पीपीओ) मौके पर ही सौंपा। पेंशन स्वीकृत होने पर रामजी के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा  के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें जीवन-यापन में सहारा मिलेगा।

#UdaipurNews #RajasthanNews #GramRath #RuralDevelopment #SocialSecurityPension #Jhadol #GovernmentSchemes #BhajanlalSharma #VillageSupport #PublicWelfare #IndiaNews #RajasthanGovernment

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News