दुल्हन से पहले देश, वोट डालने दुल्हा बारात सहित पहुंचा

मतदान के बाद निकाली बारात

 | 
groom voting vefore marriage

उदयपुर 26 अप्रैल 2024। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में राजस्थान में कम मतदान के बाद दूसरे चरण में अपार का उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान शुरू होने से पहले ही बूथ पर कतार लग गई। 

उदयपुर के चित्तोड़ संसदीय सीट पर मतदान के दौरान देबारी पंचायत में एक दुल्हा बारात निकालने से पहले पूरी बारात सहित ढोल धमाके से वोटिंग करने पहुंचा। 

voting

देबारी निवासी जितेंद्र वैष्णव की बारात देबारी से 50 किमी दूर देलवाड़ा जाने से पहले पोलिंग बूथ पर पहुंची। मतदान दिवस से पूर्व क्षेत्र के वर्त्तमान उप सरपंच चंदन सिंह देवडा ने तमाम बारातीयो को भी पहले वोट फिर शादी के लिए प्रेरित किया। गाजे बाजे से जब पूरी बारात वोट डालने पहुंची तो पोलिंग बूथ पर पूरा माहौल ही उत्साहित हो उठा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News