दूल्हा हेलिकॉप्टर से गुजरात पहुंचा, उड़नखटोले में ही दुल्हन को विदा कर लाया
दूल्हा गुजरात से उड़नखटोले में पहुंचा, दुल्हन की विदाई भी हेलिकॉप्टर से हुई
उदयपुर 12 दिसंबर 2025 - जिले के कोटड़ा उपखंड के जवाणा इलाके में अनोखी शादी देखने को मिली, जब दूल्हा प्रवीण पंचाल अपने विवाह समारोह के लिए हेलिकॉप्टर से गुजरात पहुंचा। उड़नखटोले से दूल्हे के आगमन ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना दिया और इसे देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। दूल्हा प्रवीण पंचाल गुजरात के सांतारामपुर इलाके से बारात लेकर राजस्थान पहुंचा। शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद दूल्हन की विदाई भी हेलिकॉप्टर से की गई।
जैसे ही दूल्हा-दुल्हन उड़नखटोले में बैठे, ग्रामीणों की भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए टीम को मैदान में तैनात किया गया था। हेलिकॉप्टर उतरने और उड़ान के दौरान स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने पूरा सहयोग किया।

इस अनोखी विदाई के चलते यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही, क्योंकि पहाड़ी और दूरस्थ इलाके में हेलिकॉप्टर का उपयोग पहली बार देखने को मिला।

दूल्हा-दुल्हन गुजरात के सांतारामपुर वापस लौट गए और हेलिकॉप्टर से हुई यह अनोखी विदाई ग्रामीणों की यादों में हमेशा के लिए बस गई।