Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर के समीपवर्ती ग्राम मनवाखेडा में कल तड़के अचानक शार्ट सर्किट होने से बिजली का तार टूटने से किसान भग्गा डांगी एवं मदन डांगी के खेत में आग लगने से करिब डेढ़ बीघा में ज्वार की पक्की फसल जल कर नष्ट हो गई।
गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
किसान नेता विष्णु पटेल ने बताया की विधुत विभाग की घोर लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है क्योंकि यह तार एक माह पहले विभाग द्वारा नया खींचा गया था क्योंकि पूराना खम्भा टूट गया था। बिना मानक को ध्यान में रखकर यह खम्भा लगाया है किसान नेता ने विभाग से किसान को मुहावजा देने की मांग की है।