छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग सड़क के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
Udaipur Times, Steel Slag Road: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में फैक्ट्रियों से निकलने वाले स्टील कचरे (Steel Slag) का 100% इस्तेमाल करके 1.85 किलोमीटर लंबी 4-लेन रोड को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। Steel Slag Road
जिंदल स्टील ने CSIR-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CSIR-CRRI) नई दिल्ली के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर फैक्ट्रियों से निकलने वाले स्टील कचरे (Steel Slag) का 100% इस्तेमाल करके 1.85 किलोमीटर लंबी 4-लेन रोड बनाई है। पूरी तरह से प्रोसेस किए गए स्टील स्लैग से बनी यह दुनिया की सबसे लंबी सड़क है। Steel Slag Road
कचरे से कंचन (Waste to Wealth) का सपना साकार करने वाली इस सड़क के निर्माण में लगभग 2 लाख टन प्रोसेस्ड स्टील स्लैग का इस्तेमाल हुआ है। इससे प्राकृतिक पत्थरों की खुदाई और खनन पर निर्भरता खत्म हुई है। Steel Slag Road
इस सड़क को भारी कमर्शियल गाड़ियों की आवाजाही को ध्यान में रखकर बेहद मजबूत बनाई गई है। पारंपरिक सड़कों के मुकाबले यह सड़क लगभग 35% पतली है। इसे बनाने में करीब 40% लागत की बचत हुई है। इससे पैसे और संसाधनों की बचत होगी।
जिंदल स्टील ने सीएसआईआर और सड़क अनुसंधान संस्थान के साथ मिलकर इस स्लैग को वैज्ञानिक प्रक्रिया (क्रशिंग, मेटल निकालना और ग्रेडिंग) के जरिए सड़क बनाने लायक पत्थरों में बदला। सड़क की सबसे निचली परत से लेकर ऊपरी डामर (बिटुमिन) की परत तक इसी का इस्तेमाल किया। सभी कड़े पर्यावरणीय परीक्षणों के बाद ही इसे मंजूरी दी गई है। Steel Slag Road
जिंदल स्टील ने इस प्रोसेस्ड स्लैग का नाम स्टील ग्रिट रखा है। इस तकनीक को देशभर में बाकी सड़कों के निर्माण में इस्तेमाल करने के लिए एक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए हैं।
इस अवसर पर केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, संसद सदस्य एवं जिंदल स्टील के अध्यक्ष तथा इंडियन स्टील एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन जिंदल, डीएसआईआर की सचिव एवं सीएसआईआर की महानिदेशक डॉ. एन. कलाईसेल्वी, नीति आयोग के पूर्व सदस्य एवं डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक डॉ. वी.के. सारस्वत, सीएसआईआर-सीआरआरआई के निदेशक डॉ. सी.एच. रवि शेखर, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि, वैज्ञानिक, इंजीनियर, इंडस्ट्री लीडर्स और मीडियाकर्मी उपस्थित थे।