पेड़ गिरने से गुलाब बाग मुख्य मार्ग जाम

एक ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया

 | 
tree falls at gualbbagh

उदयपुर 28 अगस्त 2023। शहर के गुलाब बाग रोड पर सोमवार सुबह एक पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरने की वजह से गुलाब बाग मुख्य मार्ग जाम हो गया। पेड़ गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन वहां खड़ा एक ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पेड़ के नीचे खड़े कुछ लोगों को मामूली चोटे आई है। 

हादसे की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद गौरव प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने निगम के अधिकारी और कर्मचारियों को सूचित किया। जिसके बाद निगम की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाने का काम शुरू किया। 

इस पूरे मामले में नगर निगम की लापरवाही भी सामने वार्ड पार्षद गौरव प्रताप सिंह ने बताया कि निगम के अधिकारियों कर्मचारियों को कई बार सूचित किया था। लेकिन उन्होंने इस तरफ ध्यान नहीं दिया और आज यह हादसा हो गया। लेकिन उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि यह हादसा सुबह हुआ अगर यही हादसा शाम को हुआ होता तो कई लोगों की जान जा सकती थी। क्योंकि यह मार्ग वीआईपी मार्ग कहलाता है और इस मार्ग पर उदयपुर में घूमने आने वाले पर्यटक निकलते है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News