उदयपुर में शार्ट फ़िल्म के ऑडिशन सोमवार को
क्राइम पेट्रोल फेम गुलशन पांडे निभाएंगे शार्ट फिल्म में मुख्य किरदार
लेकसिटी के कलाकारों को मिलेगा मौका
उदयपुर 2 जनवरी 2022 । झीलों की नगरी में फिल्माई जाने वाली शार्ट मूवी के निःशुल्क ऑडिशन गुलाब बाग रोड स्थित कलामंच क्लासेज में सोमवार को लिए जाएंगे। इस शार्ट मूवी में क्राइम पेट्रोल फेम गुलशन पांडे मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
फ़िल्म के निर्माता निदेशक अभिषेक जोशी ने बताया कि परिवार के भावनात्मक रिश्तों को दर्शाती इस फिल्म का निर्माण दिग्गज प्रोडक्शन और रॉ- फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है। थियेटर की दुनिया मे अपना भविष्य तलाशने वाले लेकसिटी के कलाकारों को भी इस मूवी में मौका दिया जाएगा।
गौरतलब है कि दिग्गज प्रोडक्शन पूर्व में दूरदर्शन के लिए सुरीलो राजस्थान नामक सीरियल बना चुका है जिसे देश- विदेश में खासा पसन्द किया गया, तो वही रॉ- फिल्म्स द्वारा पानी के महत्व को दर्शाती अवार्ड विनिंग 1869 मूवी को भी सोशल साइट पर मिलियन्स में देखा गया है।