बदहाल सड़क और ट्रांसफार्मर से डरे ग्रामीण, बच्चों की पढ़ाई रोकने की चेतावनी

वल्लभनगर के गुपड़ी गांव में जलभराव और खुले ट्रांसफार्मर से हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

 | 
Villagers from Gupri village in Udaipur submit a memorandum demanding repairs to a waterlogged road and safety measures around a roadside electricity transformer.

 

Udaipur Times News, ElectricitySafety ,Waterlogging , VillageNews ,उदयपुर 3 अगस्त 2026 - जिले की वल्लभनगर तहसील के गुपड़ी गांव में बदहाल सड़क और खुले में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर ग्रामीणों के लिए काल बना हुआ है, जिससे हर समय किसी बड़े हादसे का डर बना रहता है।

गांव के मुख्य मार्ग पर पूरे साल 12 महीने कीचड़ और भारी जलभराव की स्थिति रहती है, जिससे रोजाना गुजरने वाले ग्रामीणों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को बेहद कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार पानी भरे रहने से राहगीरों के फिसलने और हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है। सबसे खतरनाक बात यह है कि इसी रास्ते पर बिजली का एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है और सड़क पर पानी भरा होने के कारण स्कूली बच्चों को ट्रांसफार्मर के ठीक नीचे से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे हर समय करंट फैलने की आशंका से ग्रामीण बेहद दहशत में हैं। UdaipurNews

इसी गंभीर समस्या को लेकर आज गुस्साए ग्रामवासी उदयपुर जिला कलेक्ट्री पहुंचे और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर स्थाई समाधान की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने बताया कि वे इससे पहले भी सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) और बिजली विभाग के चक्कर लगाकर थक चुके हैं, लेकिन कई शिकायतों के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई समाधान नहीं निकाला गया। Waterlogging

प्रशासनिक उपेक्षा से परेशान ग्रामीणों ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि सड़क की तत्काल मरम्मत, जल निकासी का पुख्ता प्रबंध और ट्रांसफार्मर को हटाने या सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए, तो यह बड़ी लापरवाही किसी दिन भयानक हादसे में बदल सकती है

। ग्रामीणों का साफ कहना है कि यदि प्रशासन ने इस जानलेवा समस्या पर तुरंत कार्रवाई नहीं की, तो वे मजबूरी में अपने सभी बच्चों का स्कूल छुड़वा देंगे। ElectricitySafety

उन्होंने भारी मन से कहा कि बच्चों की जिंदगी की कीमत पर उन्हें पढ़ाई के लिए नहीं भेजा जा सकता, भले ही इससे उनके भविष्य पर कितना भी गहरा और बुरा प्रभाव क्यों न पड़े।

#Udaipur #Vallabhnagar #GupriVillage #RoadSafety #Waterlogging #SchoolSafety #Rajasthan #Infrastructure #VillageNews #ElectricitySafety #PWD #LocalNews #UdaipurNews #PublicSafety #RuralDevelopment

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News