हज ट्रेनिंग कैंप संपन्न

छीपा कॉलोनी मुल्ला तलाई में हुआ आयोजित 

 | 
Haj Training camp

उदयपुर 3 मई 2023 । उदयपुर ज़िले से इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले हाजियो के लिए एक तरबियत कैंप (ट्रेनिंग कैंप) का अयोज़न मुल्ला तलाई छीपा कॉलोनी स्थित छीपा जमाअत खाना आज बुधवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा गया। 

हज कमेटी के संयोजक मोहम्मद अयूब डायर ने बताया कि हज तरबियत कैंप में शहर के आलिम एवं ट्रेनर द्वारा हाजियो को हज के अरकान और हज कमेटी द्वारा जारी गाइड लाइन की जानकारी दी गई।

haj training camp

ट्रेनिंग कैंप में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से अधिकारी भी मौजूद रहे जिन्होने हाजियो को सरकार द्वारा अधिकृत सऊदी रियाल और फोरेक्स कार्ड की जानकारी दी और चेतक एसबीआई ब्रांच मे एक काउंटर हाजियो के लिए बनाया गया है। 

उन्होंने बताया कि कैंप मे जिला हज कमेटी के ख़ादिमूल हुज्जाज अपनी सेवाए दी और हज गाइड बुक का वितरण किया गया।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News