पर्यटन सीजन में हैंडीक्राफ्ट का बाज़ार गुलज़ार, 15% तेज़ी

पर्यटकों को भी खूब लुभा रहे गिफ्ट आइटम...जमकर हो रही खरीदारी

 | 
Handicraft Market Udaipur Tourists

उदयपुर, 20 नवंबर 2023। देश-दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर झीलों के शहर उदयपुर में हर रोज बड़ी संख्या में देसी-विदेशी सैलानी घूमने आ रहे हैं। लेकसिटी में पर्यटन सीजन के साथ ही हैंडीक्राफ्ट मार्केट में तेजी दिखाई देने लगी है। ऐसे में यहां हैंडीक्राफ्ट के बाज़ार की रौनक भी देखने को मिलती है। सामान्य दिनों में हर माह इस क्षेत्र में करीब 10 करोड़ का व्यापार होता है, लेकिन पिछले 15 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच मार्केट में 15 प्रतिशत तक तेजी देखने को मिली है। इससे करीब 11.50 करोड़ रुपए का व्यापार हुआ है।

त्योहार के साथ पर्यटकों का बड़ा पग फेरा

अभी शहर में महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और पश्चिम बंगाल से पर्यटक आ रहे हैं। इसके साथ विदेशी पर्यटकों का पगफेरा भी बढ़ने लगा है। पर्यटकों की संख्या में लगातार होते इजाफे के कारण पर्यटन व्यवसाय के साथ ही अन्य व्यवसाय की भी पुरानी रंगत लौटने लगी है। 

हैंडीक्राफ्ट व्यवसायी सुनील साहु बताते हैं कि शहर में 200 से ज्यादा हैंडीक्राफ्ट शोरूम हैं। विंटर सीजन शुरू होने से अभी वूलन के आइटम को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसमें ब्लॉक प्रिंटिंग के वूलन जैकेट, शॉल और लेदर के सामान की डिमांड है। इसके साथ ही लकड़ी के खिलौने, पेंटिंग, सिल्वर आर्ट, मीनाकारी, बांधनी, मोजड़ी, हैंडीक्राफ्ट के आइटम को भी पसंद किया जा रहा है। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि दीपावली के बाद दिसंबर तक सीजन चलता रहता है। चुनाव के बाद क्रिसमस और न्यू ईयर पर सीजन के पीक में होने की उम्मीद है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News