फतेहसागर के गेट खोले गए, छलकी खुशियां

हर शहरवासी को रहता है इंतज़ार
 | 
fatehsage

उदयपुर 10 जुलाई 2023। झीलों की नगरी में में 13 फीट भराव क्षमता वाली फतहसागर झील का जलस्तर पूर्ण हो चूका है।  आज शाम पौने आठ बजे जिला कलेक्टर द्वारा गेट खोले गए है। शहरवासियों को फतहसागर के गेट खोलने और ओवरफ्लो होने का हर समय इंतजार रहता है।  

fatehsagar

फतहसागर में पानी की आवक मदार नहर के जरिए हो रही है। कैचमेंट क्षेत्र में अच्छी बारिश से थूर की पाल से मदार होकर पानी सीधे फतहसागर पहुंच रहा है। 24 फीट वाले उदयसागर में 22 फीट पानी है। दो दिन पहले इसके दो गेट खोले गए थे।

fatehsagar

वहीँ जयपुर मौसम केंद्र ने आज 11 शहरों में तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। उदयपुर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, बारां, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, करौली, सवाई माधोपुर और सिरोही में तेज बारिश होने की संभावना है। 

fatehsagar

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News