हरियाली अमावस्या मेला: 393 दुकानों से निगम को 13.18 लाख की आय

आज और होगी खुली नीलामी

 | 

उदयपुर 22 जुलाई 2025। नगर निगम द्वारा आयोजित हरियाली अमावस्या मेला 24, 25 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। मेले में लगने वाली दुकानों, स्टॉल की निगम राजस्व शाखा द्वारा सोमवार को खुली नीलामी लगाई गई जिसमें निगम को 13.18 लाख रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि निगम द्वारा आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध हरियाली अमावस्या मेला की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। सोमवार, मंगलवार लगातार दो दिन तक सहेलियों की बाड़ी में मेले में लगने वाले स्टॉल की नीलामी की जाएगी। निगम द्वारा पहले दिन सोमवार को 393 दुकानों की नीलामी की गई जिसमें निगम को अभी तक कुल 13.18  लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। 

निगम राजस्व शाखा द्वारा लगातार 2 दिन तक दुकानों की नीलामी हेतु सहेलियों की बाड़ी मुख्य द्वार के पास खुली बोली आमंत्रित की गई थी जिसमें कई व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। फतह सागर एवं सहेलियों की बाड़ी में प्रति वर्ष लगने वाले इस मेले को लेकर शहरवासियों के साथ-साथ स्टॉल लगाने वाले भी आकर्षित होते हैं।

आज खुली बोली का अंतिम दिन

नगर निगम अभिषेक खन्ना ने बताया कि सोमवार की तरह मंगलवार को भी मेले में लगने वाली दुकानों एवं स्टालों की खुली नीलामी की जाएगी। जो भी व्यापारी मेले में अपनी स्टॉल या दुकान लगाना चाहता है वह इस बोली में हिस्सा लेकर अपने स्थान को बुक करें। बोली में भाग नहीं लेने वालों से निगम बाद में भी शास्ति वसूलेगा।

यह अधिकारी कर्मचारी रहे उपस्थित

हरियाली अमावस्या मेले के दौरान लगने वाली स्टॉल एवं दुकानों हेतु निगम द्वारा सोमवार को खुली बोली का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर निगम राजस्व अधिकारी नीतीश भटनागर, राजस्व निरीक्षक विजय जैन, मोहित अग्निहोत्री, कार्यालय सहायक प्रदीप वैष्णव, घनश्याम आदि उपस्थित रहे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News