हर्षदत्य का राष्ट्रीय तैराकी में चयन
राणावत 3 अगस्त से 5 अगस्त तक बसवागुड़ी, बैंगलोर में होने वाली सब जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे
उदयपुर, 02 अगस्त 2025 - 41वीं राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता , बैंगलोर, के लिए उदयपुर के हर्षदत्य सिंह राणावत का चयन हुआ है ।
राणावत 3 अगस्त से 5 अगस्त तक बसवागुड़ी, बैंगलोर में होने वाली सब जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे ।
जिला खेल अधिकारी व कोच डॉ महेश पालीवाल ने बताया कि हर्षदत्य का चयन ,हाल ही में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर 5 नए रिकॉर्ड बनाने पर हुआ।
हर्षदत्य ने 40 वी राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता 2024, भुवनेश्वर में 2 रजत पदक हासिल कर चुके है। इस अवसर पर मुख्य कोच व राजस्थान तैराकी संघ के सचिव विनोद सनाढ्य,तथा सभी प्रशिक्षकों द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की ।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
