हरियाणा रोडवेज बस ने पैदल चल रहे राहगीरों को कुचला, नए ड्राइवरों को ट्रेनिंग देने के दौरान बड़ा हादसा

 | 
हरियाणा रोडवेज बस ने पैदल चल रहे राहगीरों को कुचला, नए ड्राइवरों को ट्रेनिंग देने के दौरान बड़ा हादसा 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर-37 के पास एक बेकाबू रोडवेज बस ने पैदल चल रहे लोगों को कुचल दिया। जानकारी के अनुसार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। कई लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद बस एक कार से टकराकर रुक गई।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। Haryana News

जानकारी के अनुसार लोगों ने ड्राइवर को बस रोकने के लिए आवाज लगाई, लेकिन बस नहीं रुकी। इससे गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस नए ड्राइवरों को ट्रेनिंग देने के लिए डिपो से निकली थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। Haryana News

ट्रेनिंग इंचार्ज बोले- 

ट्रेनिंग इंचार्ज सुरेश से मिली जानकारी के मुताबिक बस को इंस्पेक्टर विद्यानंद के नाम से डिपो से ट्रेनिंग रूट पर भेजा गया था। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के सतना निवासी रवि शंकर (56) के रूप में हुई है। Haryana News उनके साथ ट्रेनिंग लेने वाले ड्राइवर भी थे। दोपहर बाद यह बस सेक्टर-37 के पास से निकल रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News