हरियाणा के सबसे बुजुर्ग पूर्व MLA का 104 की उम्र में निधन, बिना चश्मे पढ़ते थे अखबार

 | 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सबसे बुजुर्ग पूर्व विधायक सहीराम धारणिया का 104 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक,  आज शुक्रवार सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार और रिश्तेदार पहुंचने लगे।

सिरसा जिले के सकत्ता खेड़ा गांव में आज दोपहर को उनका बिश्नोई समाज की रीति के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी बेटी जोधपुर से आएगी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, सहीराम धारणिया वर्ष 1957 में अबोहर विधानसभा से जनसंघ से विधायक बने थे। वे बिश्नोई समाज से विधायक बनने वाले पहले व्यक्ति थे। इसके अलावा, वे लगातार 40 साल तक अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष रहे। उन्हें अखबार पढ़ने का बहुत शौक था और उन्होंने लंबे समय तक वकालत भी की। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, बिश्नोई महासभा, हिसार के प्रधान कड़वासरा ने बताया- सहीराम धारणिया जी के चले जाने से समाज में एक बड़ी कमी महसूस होगी और हर कोई दुखी है। उन्होंने समाज को आगे बढ़ाने में बहुत योगदान दिया। मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा ही नहीं, दूसरे राज्यों से भी महासभा के प्रतिनिधि व अन्य लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। Haryana News

पहले देहांत हुआ

मिली जानकारी के अनुसार, सहीराम धारणिया के परिवार में दो बेटे- रघुबीर और सतपाल सिंह, और दो बेटियां हैं। दोनों बेटे खेतीबाड़ी करते हैं। उनके तीन पौते हैं( रघुवीर का एक बेटा है और सतपाल के दो बेटे हैं। उनके एक तीसरे बेटे और एक बेटी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उनकी दूसरी बेटी की शादी राजस्थान के जोधपुर में हुई है। उनकी पत्नी रामेश्वरी देवी का देहांत 10 साल पहले हो गया था। Haryana News

आखिरी जन्मदिन मनाया

जानकारी के मुताबिक, सोमप्रकाश ने बताया कि नाना हर साल अपना जन्मदिन खुशी के साथ मनाते थे। Haryana News बीती 12 जनवरी को आखिरी जन्मदिन मनाया था। वे सादा जीवन जीते थे और चिंता मुक्त रहते थे। खेतीबाड़ी खुद करते थे। यहीं उनके सेहतमंद होने का राज है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News