9 से 12 अगस्त तक होगा हज़रत मस्तान शाह बाबा का 29वां उर्स

पोस्टर का हुआ विमोचन, चार दिवसीय उर्स में महफिल-ए-मिलाद, क़व्वाली, लंगर और कुल की रस्म सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे।

 | 
mastan baba urs

 

Udaipur Times News, Mastan Baba Urs, Religious News, उदयपुर 29 जुलाई 2026 - आगामी 9 अगस्त से 12 अगस्त तक आयोजित होने वाले हज़रत मस्तान बाबा साहब के 29 वे उर्स को लेकर मस्तान बाबा ट्रस्ट द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया ।

मस्तान बाबा ट्रस्ट के प्रवक्ता अनीस इक़बाल द्वारा बताया गया कि सेय्यद ख़्वाजा मोहम्मद अब्दुल रऊफ़ उर्फ़ मस्तान बाबा साहब के 29 वे उर्स जो की 25 सफ़र से 28 सफ़र 1448 हिजरी यानी 9 अगस्त से 12 अगस्त तक होने जा रहा है उसकी तैयारियों आज दिनाक से मस्तान बाबा ट्रस्ट द्वारा शुरू कर दी गई है ।

जुलाई माह के पहले सप्ताह में मस्तान बाबा ट्रस्ट के सदर भारत सरकार पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीएम इब्राहिम साहब के निर्देश से ट्रस्ट की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता सरपरस्त जनाब फकीर रमजान अली शाह साहब द्वारा की गई एवं बैठक में ट्रस्ट मेंबरों द्वारा मुख्य निर्णय लिये गये । SpiritualEvent

इनमे प्रतिदिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम जिसमे पहले दिन परचम कुशाई रात्रि में महफ़िल ए मिलाद दूसरे दिन क़ुरआन ख्वानि, महफिल ए समा, क़व्वाली तीसरे दिन को रात विभिन्न आयोजन और महफ़िल ए समा चौथे दिन कुल की रस्म दोपहर में और चौथे दिन दोनों वक़्त जायरिनो के लिये लंगर का माकूल इंतज़ाम किया जाना है । UdaipurNews

इसके अतिरिक्त सजावट,लंगर, जायरीनो के लिए वाटर शेड, मेला ग्राउंड की व्यवस्था हर विभाग के लिए व्यवस्था में दस अलग-अलग कमेटियाँ जिसमें तक़रीबन 300 लोग रहेंगे ।

प्रवक्ता अनीस इक़बाल ने कहा की कोमी एकता के प्रतीक मस्तान बाबा के दरबार में हर धर्म जाति पंत के श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित करने पूरे देश भर से आते है । CommunalHarmony

उन्होंने ने कहा की मानवता की बात करना और बिना ऊँच नीच जातपात के फ़र्क़ को ख़त्म कर मनवाता से प्रेम करने के मस्तान बाबा के संदेश को आम करने के लिए सभी ट्रस्ट के मेम्बरान प्रतिपद्ध है और इस संदेश को आम करने में अपनी संपूर्ण ज़िम्मेदारी का निर्वहन कर रहे है ।

बैठक में ट्रस्ट के कार्यवाहक सदर सेय्यद सज्जाद हुसैन, नायब सदर अकील ख़ान, सेकेट्री इक़बाल बेग, कोडिनेटर मोहसीन ख़ान, जॉइंट सेकेट्री अब्दुल रशीद, ख़ज़ांची दिलशाद शेख़, प्रवक्ता अनीस इक़बाल और समस्त ट्रस्ट मेम्बर मोहम्मद आरिफ़ ,अब्दुल खालिक, मोहम्मद ,अकील मोहम्मद आसिफ़, अमजद मेवाफ़रोश, अंबालाल साहू, नूर हसन ,सेय्यद सज्जाद अली सभी ट्रस्ट मेम्बर मौजूद रहे ।

#HazratMastanBaba #MastanBabaUrs #Urs2026 #Udaipur #Rajasthan #Sufi #Dargah #Qawwali #Langar #ReligiousFestival #CommunalHarmony #India #SpiritualEvent #UdaipurNews #SufiTradition

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News