जल समाधि लेने की बात कही और कूद गया पानी में

भीलवाड़ा ज़िले की घटना 

 | 

भीलवाड़ा 8 सितंबर 2025। ज़िले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। घटना से ठीक पहले उसने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने बताया कि वह जिंदगी की परेशानियों से तंग आकर यह कदम उठा रहा है।

आठ दिन बाद युवक का शव करीब 40 किलोमीटर दूर कंकरोलिया घाटी के श्मशान घाट के पास नदी में मिला। मृतक की पहचान दुर्गेश कुमार बैरागी, उम्र 31 वर्ष, निवासी गादी खंडा, मीठा भीलवाड़ा के रूप में की गई। उसकी जेब से आधार कार्ड मिलने पर पहचान सुनिश्चित की गई और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों को इसकी सूचना दी गई।

काछोला थाना पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे राहगीरों ने कंकरोलिया घाटी के श्मशान घाट के पास नदी में शव पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस के अनुसार, दुर्गेश द्वारा बनाया गया वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने जल समाधि लेने की बात कही थी। परिजनों ने बताया कि यह वीडियो दुर्गेश ने अपने जन्मदिन के अगले दिन, 31 अगस्त को बनाया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। सोमवार को उसकी लाश नदी में मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal