कोटड़ा में नीम हकीमों और अवैध क्लिनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई
विभाग ने दिया 7 जगह नोटिस
Udaipur TImes News , उदयपुर 18 नवंबर 2026 । कोटड़ा क्षेत्र में नीम हकीमों और अवैध क्लिनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने जांच अभियान चलाया। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. विक्रम सिंह के नेतृत्व में गठित 10 टीमों ने मालवा का चौरा, डांग, मेवाड़ो का मठ और बैरन क्षेत्र में कार्रवाई की।
डांग में पूजा गरासिया नामक महिला क्लिनिक में चिकित्सा कार्य करते मिलीं, लेकिन मौके पर डिग्री और संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। Udaipur News
उन्हें तीन दिन में दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, अन्य स्थानों पर क्लिनिक बंद मिलने पर 7 जगह नोटिस चस्पा किए गए। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।