GITS: 36 घण्टें से चल रहे Hack आविष्कार का समापन


GITS: 36 घण्टें से चल रहे Hack आविष्कार का समापन

कार्यक्रम में 120 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने इनोवेटिव आइडिया को प्रस्तुत किया

 
GITS

गीतांजली इन्स्टिटियूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज डबोक उदयपुर (GITS) में कम्प्यूटर साईंस इन्जिनियरिंग एवं एम.सी.ए. विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 36 घण्टें से चल रहे हेक आविष्कार का समापन हो गया। जिसमें विद्यार्थियों ने मशीन लर्निंग, आई.ओ.टी.,आर्टिफिशियल इन्टेलीजेंस और ब्लाॅकचेन तकनीक पर आधारित विभिन्न इनोवेटिव आईडियाज को प्रस्तुत किया।

संस्थान के निदेशक डाॅ. एन. एस. राठौड ने बताया कि आने वाला भविष्य आर्टिफिशियल इन्टेलीजेंस और ब्लाॅकचेन तकनीक का हैं। इन तकनीकों का उपयोग सुरक्षा, चिकित्सा तथा इन्जिनियरिंग के क्षेत्र में प्रमुखता से किया जा रहा हैं। इस हेक आविष्कार में विद्यार्थियों ने अपने प्रस्तुतियों के माध्यम से न केवल तकनीकी ज्ञान का प्रदर्शन किया बल्कि समाज की समस्याओं को सुलझाने के लिए नवाचारी समाधान प्रस्तुत किये। इस प्रोग्राम से न केवल तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा मिला बल्कि छात्रों को समाज की समस्याओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में मदद भी मिलेगी।

इस कार्यक्रम में 120 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने इनोवेटिव आइडिया को प्रस्तुत किया। विजयी विद्यार्थियों को कम्प्यूटर साईंस इन्जिनियरिंग विभागाध्यक्ष डाॅ. मयंक पटेल एवं एम.सी.ए. विभागाध्यक्ष डाॅ. जितेन्द्र सिंह चौहान द्वारा पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन असिस्टेंट प्रोफेसर रूचि व्यास एम.सी. ए. डाॅ. भास्कर सेठ द्वारा किया गया।

इस अवसर पर वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड ने छात्रों और फेकल्टी मेम्बर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ए.आई. और ब्लाॅकचेन भविष्य की तकनीक है। हमें इसे समझना और साथ ही अपडेट रहना होगा।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal